Advertisement

होली पर 500 शब्दो का हिंदी लेख यानि निबंध

होली पर 500 शब्दो का हिंदी लेख यानि निबंध


Holi essay on 500 words in Hindi

Holi essay on 500 words in Hindi

इस शैक्षणिक पोस्ट में आज 500 शब्दो का पर्व पर आधारित होली पर हिंदी लेख यानि पढ़ने निबंध जा रहे है अतः इस लेख को अंत तक पढ़ने का कृपा करे । 

होली हिंदुओ का एक बहुत ही अच्छा और रंगीन पर्व है । इसे फाल्गुन या चैत यानि फरबरी और मार्च के महीने में मानते है । यह महीना वसंत का अग्रदूत है । वसंतोत्सव फाल्गुन के अंतिम दिन से प्रारम्भ होकर चैत के प्रथम दिन तक चलता है । शक संवत का प्रारम्भ चैत माह से ही होता है , अतः इस पर्व को नये साल का उत्सव भी कहा जाता है । 

इस पर्व के प्रारम्भ के सम्बन्ध में अनेक दन्त कथाएँ प्रचलित है । उनमे से एक अत्यंत लोकप्रिय यह है की राक्षस हिरण्यकश्य्पू का पुत्र प्रहलाद ईश्वरभगत था । हिरण्यकश्य्पू ने उसे मारने की चेस्टा की पर असफल रहे । अंत में उसने अपनी बहन होलिका (जिसे भगवान बर्ह्मा से आज में ना जलने का वरदान प्राप्त था ।)को अपनी गोद में प्रह्लाद को बैठाकर अग्नि चिता पर बैठने को कहा । परन्तु आग की लपेट से होलिका जल कर भस्म हो गयी साथ ही भग्त प्रह्लाद को बाल बाक़ा भी नहीं हो सका । होलिका के जलने और भग्त प्रह्लाद के बचने के पुनीत अवसर पर यह पर्व मनाया जाता है । इस तरह होली असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है । 

होली के अवसर पर सबों में नया उत्साह और उमंग आ जाता है । सभी बसंत के खुमारी में डूब जाते है और बूढ़ो में नयी जवानी आ जाती है । लोग एक दूसरे पर रंग और अबीर-गुलाल लगाना शुरू करते है । फाल्गुन भर "फगुआ" गया जाता है । होली के दिन लोग नये वस्त्र पहनते है और पकवान और मिठाई बनाकर स्वयं खाते है तथा दूसरों को खिलाते है। इस अवसर पर छोटे-बड़े और जाति-पाँति के बंधन टूट जाते है । आपस के दुश्मनी को भूलकर सभी एक-दूसरे के गले मिलते है । 

ऐसे सुन्दर और मनभावन के दिन शाम को लोगो के द्वारा श्री कृष्णा और राधे के प्रसन्ता हेतु होरी या जग होरा गए जाते है । 

आजकल इस पवित्र पर्व को हमसब असुंदर बना दिए है । कुछ मनचले इस दिन अश्लील गाने गाने के अलावा पीकर लड़कियों, औरतों को छेड़ते है । यह राष्ट्रीय एवं सामाजिक पर्व है जिसकी गरिमा को हमें सदैव कायम रखना चाहिए । ।। जय श्री राधे ।। जय श्री कृष्णा ।। 

उम्मीद है यह होली का लेख आपको अच्छा लगा होगा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले साथ ही आपको होली की हार्दिक शुभकामनाये ।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ